Tehri News

उत्तराखंड: यहां लापरवाही मिलने पर DM ने रोका वेतन !

Nitika Khandelwal ने
Ad

Tehri Garhwal Bridge Project | DM Action | PMGSY Delay | Uttarakhand Development : टिहरी गढ़वाल जिले में विकास कार्यों में सुस्ती पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गेंवाली गांव को जोड़ने वाले पुल निर्माण में लगातार हो रही देरी पर जिलाधिकारी Nitika Khandelwal ने कड़ा कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच में सामने आया कि विकास खंड घनसाली के अंतर्गत आने वाला यह पुल पिछले दो वर्षों से बेहद धीमी गति से बन रहा है। जबकि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पुल न बनने के कारण ग्रामीणों को आज भी आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं है और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी भी नहीं की जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे…लेकिन इसके बावजूद कोई खास सुधार नहीं हुआ।

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि अब विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं इस सख्ती के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब पुल निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा और उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top