Haridwar News

उत्तराखंड: परिवार से पहले ड्यूटी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की हो रही चर्चा

Neha Jha
Ad

हरिद्वार: करवा चौथ की रौशन रात में जहां पूरे शहर में श्रद्धा और उल्लास था, वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ने अपनी जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। बहादराबाद पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने देर रात तक सड़क पर कड़ी निगरानी रखी और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

त्योहार की चांदनी रात में महिलाएं चांद के दर्शन की प्रतीक्षा कर रही थीं…लेकिन नेहा झा ने इस बीच सुनिश्चित किया कि सड़कें सुरक्षित रहें और कोई भी नियमों की अनदेखी न करे। अभियान के दौरान 17 चालान काटे गए और 3 वाहनों को सीज किया गया। उप निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी टीम ने भी इस काम में अहम भूमिका निभाई।

इस कड़ी कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में खलबली मच गई। नेहा झा ने यह साबित कर दिया कि त्योहारों के बीच भी कर्तव्य की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उनकी इस मेहनत से साफ हो गया कि एक महिला अधिकारी न सिर्फ कानून की पालक है…बल्कि समाज की सच्ची प्रहरी भी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top