Uttarakhand News

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में बदला आदेश, अब तीन घंटे के लिए बच्चे जाएंगे स्कूल

उत्तराखंड: बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की होगी खास ट्रैकिंग, बन गया प्लान
source- social media
Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले उत्तराखंड में बढ़ने लगे हैं। नए साल के आगमन के बाद से रोजाना कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य सरकार ने कुछ पाबंदियां भी लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस से बचाव हेतु नाइट Curfew की अवधि को भी बढ़ा दिया है। अब नाइट Curfew रात्रि पांच बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इस बीच 5 जनवरी को शिक्षा विभाग के एक आदेश ने सभी को चौका दिया था।

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद जहां देश के अन्य राज्य स्कूलों को बंद कर रहे हैं, वहीं राज्य में प्राइमरी कक्षाओं के संचालन को तीन घंटे से बढ़ाकर पहले की तरह कर दिया गया था।

बुधवार को इसको लेकर आदेश भी जारी हुआ। इस फैसले की निंदा सोशल मीडिया पर होने लगी। लोगों का कहना था कि पहले तो बच्चों को कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगी है और उन्हें स्कूल में ज्यादा देर तक रोकना उन्हें खतरे में डाल सकता है।

बुधवार को जारी आदेश

गुरुवार को स्थगित किया गया आदेश

इसके तुरंत बाद उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने अपने पांच जनवरी के फैसले को बदल दिया। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने पुराने आदेश को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। यानी अब कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं तीन घंटे तक संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top