Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: संपत्ति के लिए बड़े ने छोटे भाई का काट दिया हाथ

Rudrapur News
Ad

Rudrapur News | Jaspur Crime | Property Dispute | Brother Attack | Udham Singh Nagar | Crime News | Uttarakhand News : उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया…जिसमें छोटे भाई की कलाई लगभग कट गई। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना जसपुर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी चौराहे के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है। सोमवार को मामले में मुकदमा दर्ज किया गया…जबकि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार चांद मस्जिद के पास रहने वाले पांच भाइयों के परिवार में जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बड़े भाई शेर अली और छोटे भाई अनवर हुसैन के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शेर अली ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अनवर हुसैन पर हमला कर दिया। हमले में अनवर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी कलाई लगभग कट गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

कोतवाल Rajesh Pandey ने कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top