Election Talks

उत्तराखंड से दुखद खबर, वोट डालने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व यानी मतदान के दिवस पर सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने हैं। आज ही वह दिन है जब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकतर जगहों पर वोटिंग अच्छे ढंग से चल रही है। मगर किच्छा से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल वोट डालने गए एक बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है। जी हां, जानकारी के मुताबिक किच्छा में इसरार अली, 68 उम्र, पुत्र सुक्कन अली निवासी वार्ड नंबर 8 सोमवार दोपहर को अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

वह यहां मतदान की लाइन में लगे ही थे कि अचानक बेहोश होकर गिर गए। बता दें कि बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। इसके अलावा भीमताल में भी मतदान कर्मी को हार्टअटैक आया है। भीमताल में रिखाकोट बूथ पर तैनात एक मतदान कर्मी को हार्टअटैक आने के बाद मौके पर एंबुलेंस बुलाई गई। जिसके बाद कर्मी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top