Election Talks

उत्तराखंड में भाजपा 42 तो कांग्रेस 22 सीटों पर आगे, AAP के हाथ खाली

फ्री बिजली: उत्तराखंड आप नेता अजय कोठियाल ने भाजपा व कांग्रेस को दी खुली चुनौती
Ad

देहरादून LIVE: उत्तराखंड में धीरे-धीरे मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की स्थिति साफ होती जा रही है। ज्यादातर जगहों पर तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। रुझानों की बात करें तो 70 विधानसभा सीटों में से 42 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही। जबकि कांग्रेस पार्टी को अभी तक 22 सीटों पर लीड मिल रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी का खाता अभी तक उत्तराखंड में नहीं खुला है। जबकि अन्य के खाते में 5 सीट जाती दिख रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

(Update 09.05 AM, 10 MARCH 2022)

उत्तराखंड में शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल 70 विधानसभा सीटों में से 34 विधानसभा सीटों पर रुझान आए हैं। जिनमें भारतीय जनता पार्टी को 18 सीटों पर बढ़त मिली है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों के मुताबिक कोई भी अंदेशा लगाना मुश्किल है। मगर टक्कर बेहद कांटे की रहने वाली है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के हाथ अभी तक खाली हैं। जबकि अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है।

8:31 AM, 10 MARCH

प्रदेश में मतगणना शुरू हो गई है। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। जिसके बाद अब 10 मार्च यानी आज सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि शुरुआती रुझान बड़ी कांटे की टक्कर की तरफ इशारा कर रहे हैं। अभी तक भाजपा और कांग्रेस में घमासान की आशंका जताई जा रही थी। फिलहाल वक्त की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड की 20 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं।

इन 20 सीटों में से भाजपा को 11 जबकि कांग्रेस को 7 सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि आप को अबतक बढ़त नहीं मिली है। रुझानों के अनुसार उत्तराखंड में अबतक अन्य को दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों को देखकर एक कांटे की टक्कर का अंदेशा लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top