Uttarakhand News

उत्तराखंड मंत्री हरक सिंह रावत के साथ बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

उत्तराखंड मंत्री हरक सिंह रावत के साथ बैठक के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। ऊर्जा निगम के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने रात 12:00 बजे से हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड की बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के कई हिस्सों में लंबे वक्त से लाइट नहीं है और लोग परेशान हो रहे थे। कर्मचारियों की मांग के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा है। जनता को परेशानी ना हो इसके लिए ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कमान संभाली।

उर्जा मंत्री हरक सिंह रावत और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब 1 घंटे की बैठक हुई जिसके बाद संयुक्त मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

बैठक में फैसला लिया गया है कि 1 महीने के भीतर संगत मोर्चा की मांगों को सरकार पूरा करेगी। बैठक में संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने ध्यानपूर्वक सुना और अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के एमडी को हाल में ही कार्यभार मिला है। कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए उन्हें वक्त चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top