Champawat News

उत्तराखंड: ‘भूतिया गांव’ स्वाला में रील्स बनाने वालों की एंट्री बैन, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

Ad

Swala Village | Champawat News | Uttarakhand : उत्तराखंड के चंपावत जिले का चर्चित स्वाला गांव अब एक नए फैसले को लेकर सुर्खियों में है। ग्राम पंचायत ने गांव को ‘भूतिया गांव’ बताकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अब बिना अनुमति किसी भी यूट्यूबर, ब्लॉगर, न्यूज चैनल, सोशल मीडिया क्रिएटर या रील बनाने वाले व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम पंचायत ने गांव के प्रवेश मार्ग पर बड़ा चेतावनी बोर्ड लगाया है। इसमें साफ लिखा गया है कि बिना अनुमति प्रवेश वर्जित है। साथ ही गांव के बारे में भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

स्वाला गांव लंबे समय से रहस्य और लोककथाओं के कारण चर्चा में रहा है। सोशल मीडिया पर इसे ‘भूतिया गांव’ और ‘हॉन्टेड विलेज’ बताकर कई वीडियो और रील बनाई गईं। ग्रामीणों का कहना है कि इन वीडियो में अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर या गलत जानकारी दिखाई जाती है…जिससे गांव की छवि खराब हो रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि स्वाला गांव के वीरान होने का कारण किसी तरह की रहस्यमयी घटना नहीं…बल्कि सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण हुआ पलायन है। लोगों के गांव छोड़ने के बाद कई मकान खाली हो गए और समय के साथ खंडहर में बदल गए।

ग्राम पंचायत का कहना है कि स्वाला गांव की पहचान उसके इतिहास, संस्कृति और सामाजिक विरासत से होनी चाहिए…न कि अफवाहों और अंधविश्वास से। इसी उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। पंचायत ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति वीडियो शूट करने या गांव के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top