Uttarakhand News

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, परीक्षाओं में बड़े बदलाव का किया ऐलान

Ad

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान, हल्द्वानी, में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया युवाओं के भविष्य को सुरक्षित एवं परीक्षा में पारदर्शिता हेतु मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि समूह ‘ग’ की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो। सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाय। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे अर्थात् जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उच्च पदों में जहाँ साक्षात्कार आवश्यक हो, जैसे- पी०सी०एस० या अन्य उच्च पद वहाँ भी साक्षात्कार का प्रतिशत कुल अंकों के 10 प्रतिशत से ज्यादा न रखा जाए। साक्षात्कार में किसी भी अभ्यर्थी को यदि 40 प्रतिशत से कम और 70 प्रतिशत से अधिक दिए जाते हैं तो साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति या बोर्ड को इसका स्पष्ट कारण बताना होगा।

हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हल्द्वानी में युवाओं द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत से मैं, अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत के दम पर परीक्षा देने वाले नौजवान के हक पर कोई डाका डाले तो उस बच्चे को और उसके माता पिता को कैसा लगता होगा। आपके हिस्से की सफलता का कोई और लाभ न उठा सके इसके लिए हम कड़े से कड़ा कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इन्हीं कदमों के अंर्तगत प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए हमने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाया है। ये कानून नकल माफिया को उसके गिरेबान से पकड़कर , घसीटता हुआ काल कोठरी के अंदर तक ले जायेगा। मेरे युवा साथियों , आप लोग अब निश्चिंत रहें, अब मेरे किसी भी युवा साथी के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

आज हल्द्वानी में हजारों की संख्या में युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। नकल विरोधी कानून पर युवाओं का जोश देखते ही बनता था। नक़ल विरोधी कानून लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए हल्द्वानी में जनसैलाब उमड़ा। वहा मौजूद युवा बोले कि युवा मुख्यमंत्री ही समझ सकता है युवाओं का मुद्दा। सीएम पुष्कर सिंह धामी युवाओं के हित में निर्णय लें रहे हैं। समय पर परिक्षाओं का आयोजन बहुत जरुरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top