Dehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की तबीयत बिगड़ी

Ad

देहरादून इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को लेकर आई है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल सेवानिवृत्त भुवन चंद्र खंडूरी की हालत अचानक बिगड़ गई है बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डिक प्रॉब्लम होने की वजह से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी को काफी कमजोरी महसूस हो रही है और उन्हें कमजोरी के कारण चलने और बोलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

बता दें कि कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच देहरादून ले जाया गया था। लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। मगर आज फिर उनकी तबीयत बिगड़ी तब उन्हें अस्पताल लाया गया है। इस बात की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top