Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: फर्जी मास्टर जी का मामला, मार्कशीट को लेकर मुकदमा दर्ज

Ad

काशीपुर: राजकीय सेवा प्राप्त करने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले एक शिक्षक का मामला सामने आया है। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामला फर्जी मार्कशीट से जुड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई तहरीर में उक्त शिक्षक की बीए की मार्कशीट के फर्जी होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अधिकारी ने तहरीर के हवाले से बताया है कि उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि. ऊधमसिंह नगर के कार्यालय से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक हरनाम सिंह सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर काशीपुर द्वारा बीए तृतीय वर्ष के प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े को आधार बनाया गया है।

बताया गया है कि इस मार्कशीट में कूटरचना कर धोखाधड़ी से राजकीय सेवा प्राप्त की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उन्हें इसी के दृष्टिगत विधिक कार्रवाई किए जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन्हीं आरोपों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शिक्षक को विभाग द्वारा पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top