
Taxi Fare Hike | Pithoragarh News | Taxi Union | Fuel Price Increase | Kumaon Taxi Union | Uttarakhand News | Transport News | Taxi Rent Increase | Diesel Price Hike | Passenger Fare : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब टैक्सी किराए पर भी दिखाई देने लगा है। कुमाऊं क्षेत्र की टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है…जिससे यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
टैक्सी यूनियन के अनुसार 20 किलोमीटर के सफर पर यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। वहीं देहरादून और दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर प्रति यात्री लगभग 500 रुपये तक किराया बढ़ाया जा सकता है। नई किराया सूची जल्द जारी की जाएगी।
महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के महासचिव नवल किशोर ने कहा कि वर्ष 2022 के बाद से किराए में कोई संशोधन नहीं हुआ है…जबकि इस दौरान ईंधन, इंजन ऑयल और वाहन के स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में टैक्सी संचालकों के लिए पुराने किराए पर संचालन करना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते खर्चों को देखते हुए किराया बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस संबंध में टैक्सी संचालकों के साथ चर्चा की जा चुकी है और जल्द ही नए किराए लागू किए जाएंगे।
इसके अलावा टैक्सी यूनियन ने वीआईपी कार्यक्रमों और सरकारी आयोजनों के लिए वाहनों के अधिग्रहण का विरोध करने का भी निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि कई बार अधिग्रहित वाहनों का भुगतान समय पर नहीं किया जाता…जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
यूनियन ने इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।






