Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में पिता ने की सारी हदें पार, नाबालिग बेटी को बनाया गंदी हरकत का शिकार, हुई गर्भवती

File Photo
Ad

खटीमा: उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है। देवों की भूमि में आज पवित्र से पवित्र रिश्ते भी कलंकित कर दिए जा रहे हैं। अब एक पिता ने अपनी बेटी को ही गंदी नियत का शिकार बना लिया है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया है। मझोला निवासी पिता अपनी बेटी के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। जब बेटी तीन माह के गर्भ से ठहर गई, तब जाकर मां को इस बात का पता चला। मां ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला ऊधमसिंहनगर जनपद के खटीमा का है। जहां से एक बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। मझौली चौकी क्षेत्रांतर्गत एक आरोपित पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पिता ने बेटी से किसी को भी बताने के लिए मना किया था। उसने किशोरी को मारने की धमकी भी दी थी। जब बेटी तीन महीने के गर्भ से ठहर गई तो मां को शक पैदा हुआ। जब मां ने बेटी से इस बारे में बात करनी चाही तो किशोरी बुरी तरह से रोने लगी।

किशोरी ने मां को पिता की गंदी करतूत के बारे में सब बताया तो मां की दुनिया हिल गई। जिसके बाद मां तुरंत पुलिस चौकी पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर सौंप दी। जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति ही उनकी बेटी के साथ गंदा काम करता था और किसी को ना बताने के लिए धमकी भी देता था। पिता की वजह से बेटी मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी।

महिला ने बताया कि बेटी जब तीन माह की गर्भवती हुई तो उन्हें मामले के बारे में पता चला। गौरतलब है कि बात गांव में भी फैल गई है। इस बात से हर कोई सन्न रह गया है। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपित पिता मझोला निवासी दुर्गा प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top