Nainital-Haldwani News

रामनगर में पिता की हैवानियत, 12 वर्षीय बेटी पर नीयत डोली तो किया गंदा काम

Ad

देहरादून: पिता और बेटी का रिश्ता, सभी रिश्तों में से सबसे पवित्र माना जाता है। कहा और देखा जाता है कि पिता अपनी बेटियों के लिए जान तक छिड़कते हैं। मगर उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते को दागदार कर दिया है। एक पिता की नीयत अपनी बेटी पर ही डोल गई तो उसने हैवान बनकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। ये मामला चर्चा का कारण बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र का ये मामला बताया जा रहा है। बीते सोमवार को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपने पति के खिलाफ ही शिकायत कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। फिलाहल पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी ले ली है।

महिला की मानें तो उसका पति बेटी से हमेशा ही बिना बात के मारपीट करता है। ऐसे में उसकी गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को भी अंजाम दिया है। कोतवाल अरुण सैनी ने जानकारी दी और बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट तथा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

देवभूमि में ना जाने क्यों इस तरह के मामले अब लगातार सामने आ रहे हैं। रिश्तों के मामले में देवभूमि के अराजक तत्व लगातार प्रदेश की छवि पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं। हाल हाल में ऐसे कई सारे मामले सामने आ गए हैं। कहीं, पिता द्वारा घिनौनी हरकत तो कहीं अपने परिवार के ही सदस्य को जान से मार देना, ऐसी खबरें अब आम हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top