Uttarakhand News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिस में लगी आग,अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा

Ad

देहरादूनःइस वक्त की बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री आवास में आग लग गई है। आग मुख्यमंत्री कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक एसी में आग लगने के बाद सचिवालय सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक आग से सचिवालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन भी मौजूद थे। हालांकि इस आग से किसी भी तरह का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता की वजह से हादसे टला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top