Uttarakhand News

उत्तराखंड का पहला OTT प्लेटफॉर्म लांच, अब आप मोबाइल पर देखेंगे पहाड़ी फिल्में

Ad

देहरादून: आज प्रदेश का पहला गढ़वाली कुमांऊनी ओटीटी प्लेटफार्म एप ‘अम्बे सिने’ लांच हो गया है। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपार सफलता पाई है। लोग अब सिनेमाघरों से ज्यादा घरों पर बैठर फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस कड़ी में उत्तराखंड के अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म का होना वाकई एक अच्छी बात है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आज अम्बे सिने की लांचिंग के दौरान संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर राज्य सरकार की ओर से अब तक सब्सिडी का प्रावधान नहीं है। सरकार ओटीटी प्लेटफार्म के लिए पालिसी बनाने का प्रयास कर रही है। इस एप को एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अम्बे सिने एप के संस्थापक सदस्य अनुज जोशी का कहना है कि अब गढ़वाली कुमाऊनी फिल्में, वेबसीरीज, शार्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री एक जगह पर देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top