Dehradun News

200 पद खाली और भर्ती शुरू! उत्तराखंड वन विकास निगम में नौकरी का मौका, जानें आवेदन की तारीख

Ad

UKSSSC Recruitment | Scaler Vacancy | Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

आवेदन में इन दस्तावेजों की जरूरत

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड की आगे और पीछे की छायाप्रति अपलोड करनी होगी।

इसके अलावा आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी और उपश्रेणी से संबंधित प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

स्केलर पदों पर चयन की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक अर्हता और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। आयोग ने इस परीक्षा की संभावित तारीख 26 और 27 अक्टूबर निर्धारित की है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय ऑफलाइन लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की तारीख आयोग बाद में घोषित करेगा।

प्रवेश पत्र डाक से नहीं आएगा

अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। उन्हें आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ लें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top