Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड : यहाँ होम-स्टे के कमरों में पकड़े गए चार किशोर-किशोरियां, होम-स्टे सील, केस दर्ज

Ramnagar News
Ad

Ramnagar POCSO Case, Minor Students Found Homestay, Uttarakhand Crime News, Juvenile Case, Police Action : नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है…जहां एक होम-स्टे में चार नाबालिग किशोर-किशोरियां संदिग्ध स्थिति में पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बरामद किया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कानिया क्षेत्र स्थित एक होम-स्टे में दो किशोर और दो किशोरियां अलग-अलग कमरों में मिले। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और चारों को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने दोनों किशोरियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों किशोरों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि चारों नाबालिग एक ही स्कूल से जुड़े हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने होम-स्टे संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं और फिलहाल होम-स्टे को बंद कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। साथ ही होम-स्टे संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि नाबालिगों को कमरा किस आधार पर दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी सवाल उठने लगे हैं और ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top