Uttarakhand News

जय गंगा मैया, उत्तराखंड के गंगाजल से मॉरीशस में मनाई जाएगी शिवरात्रि

Ad

ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक मान्यताओं से हर कोई भली भांति परीचित है। बड़े नामी लोग भी सुकून और ईश्वरीय ताकत को महसूस करने उत्तराखंड आते हैं। अब शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं और आपको जानकर खुशी होगी कि मॉरीशस में उत्तराखंड के गंगाजल से शिवरात्रि मनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मॉरीशस से तीर्थाटन के लिए एक दल देवभूमि आया था। दरअसल मॉरीशस के 350 शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक किया जाना है, जिसके लिए मंगल महादेव फाऊंडेशन के अध्यक्ष बिशन मगरू व पोर्ट लुईस मारीशस के आग्रह देवभूमि से 1200 पात्रों में गंगा जल वहां भिजवाया गया है।

रविवार को एक कार्यक्रम में त्रिवेणी घाट पर महापौर अनीता ममगाईं ने गंगाजल भरकर मॉरीशस से आये दल को रवाना किया। महापौर ने कहा कि भारत ने विश्‍व को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और विदेशों में लोग मां गंगा के महत्व को पहले से भी बेहतर समझने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top