
Mahak Chauhan | Rugby India | Uttarakhand Sports | Women Rugby Team | Uttarkashi News | Rugby Championship | India Rugby Team : उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। उत्तरकाशी की होनहार खिलाड़ी Mahak Chauhan का चयन भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में हुआ है। महक अब 16 और 17 मई 2026 को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली “सेंट्रल एंड साउथ एशिया 7s चैंपियनशिप” में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महक चौहान लंबे समय से रग्बी में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।
महक इससे पहले भारतीय अंडर-18 और अंडर-20 महिला रग्बी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।
अब भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में चयन को उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी महक की उपलब्धि पर खुशी जताई है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, सचिव यशवंत सिंह, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी और फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि महक ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।
महक चौहान की सफलता ने यह साबित किया है कि मेहनत और समर्पण के दम पर पहाड़ की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।






