Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में छात्राओं ने दिखाई ऐसी हिम्मत, मनचलों को याद रहेगा ये दिन

Ad

Nainital | Mukteshwar | UttarakhandNews : नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र में छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आए दो युवकों ने छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। विरोध होने पर छात्राओं ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह कुछ छात्राएं अपने दैनिक कार्य से बाहर निकली थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ कथित रूप से अभद्रता की। शुरुआत में छात्राओं ने उन्हें नजरअंदाज किया…लेकिन जब हरकतें जारी रहीं तो उन्होंने साहस दिखाते हुए दोनों युवकों को रोक लिया।

मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके बाद दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों युवकों की पहचान और क्षेत्र में आने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

नैनीताल के पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने कहा कि छात्राओं के साथ अभद्रता की शिकायत सामने आई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top