Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, हर साल बढ़ेगी उपनल कर्मचारियों की सैलरी

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, हर साल बढ़ेगी उपनल कर्मचारियों की सैलरी
Ad

देहरादून: प्रदेश कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आशा कार्यकत्रियों से लेकर परिवहन विभाग और कर्मचारियों के वेतन से लेकर सरकारी संस्थानों में पढ़ने वालों छात्रों के हित में काफी अहम फैसले लिए गए हैं। गौरतलब है कि चुनावों के नजदीक आने से कैबिनेट के फैसलों पर भी हर किसी की नजरें थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को सचिवालय में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्ताव आए। सुबोध उनियाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपनल कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया। साथ ही आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि की गई है।

बैठक में तय किया गया कि आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 की वृद्धि, प्रोत्साहन राशि 500 की वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा 6500 रुपये मानदेय आशा कार्यकत्रियों को हर महीने मिलेंगे। ये फैसला किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री ही निर्णय लेंगे। उपनल कर्मियों के लिए तय हुआ कि इनकी सैलरी हर साल बढ़ेगी।

सीएम की घोषण के अनुसार ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 बढ़ाकर 3500 किया गया है। इसके अलावा 500 पंचायत भवनों को बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। बता दें कि बैठक में चिकित्सा विभाग पुरुष महिला सेवा नियमावली में संशोधन किया गया है। साथ ही बर्न यूनिट के लिए 35 पदों को दून मेडिकल कालेज में रखे जाने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

ये रहे कुछ अन्य फैसले

1. 10 साल से कम सेवा व 10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए हुए नियम निर्धारित

2. धान की क्रय नीति हुई पास, धान कामन का मूल्य 1960 हुआ निर्धारित

3. सोमेश्वर अस्पताल को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किया जाएगा उच्चीकृत

4. राजकीय विद्यालयों महाविद्यालयों में पढ़ने वाले 1,59,015 लाभार्थियों को टेबलेट्स दिए जाने के लिए कमेटी का गठन।

5. न्यायलयों में सहायक स्टेनोग्राफर 65 पद आउटसोर्स से लिए जाएंगे जाने का निर्णय

6. चमोली में 757 नाली का मूल्य आइटीबीपी के पक्ष अमल दरामद म्‍यूटीशियन करने का निर्णय

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top