Uttarakhand News

उत्तराखंड में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 1.08 लाख छात्रों को फ्री में मिलेंगी किताबें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार की कैबिनेट बैठक मेंकाई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बाद अब सरकार ने अशासकीय स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को अगले शिक्षा सत्र 2023-24 से मुफ्त किताबें देने का प्लान बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को समग्र शिक्षा के तहत मुफ्त पाठ्य पुस्तकें पहले से दी जा रही हैं। केंद्र सरकार ये खर्च उठाती है। पिछले साल की बात करें तो सरकारी स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त किताबें दी गईं।

अशासकीय स्कूलों की मांग के बाद सीएम धामी ने बीती 15 नवंबर को विभाग की समीक्षा बैठक में अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को भी सरकारी स्कूलों की तरह मुफ्त किताबें दिए जाने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इससे अशासकीय स्कूलों के एक लाख 8 हजार और सरकारी स्कूलों के लगभग तीन लाख 43 हजार छात्र लाभान्वित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top