Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार ने 10 नवंबर को घोषित किया सार्वजिनक अवकाश, आदेश जारी

Ad

देहरादून: दीपावली व भाईदूज के बीतने के बाद छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बिहार में धूम धाम से मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर उत्तराखंड में भी चर्चाएं हो रही हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने छठ पर्व यानी दस नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि छठ पूजा का त्योहार मूलतः बिहार और पूर्वीय राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व के मौके पर महिलाएं तीन दिन व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। हरिद्वार में गंगा किनारे बड़े स्तर पर महिलाएं छठ भगवान की पूजा में व्यस्त रहती हैं। वहीं लगभग हर शहर में एक स्थान तय होता है जहां पूजा की जाती है।

छठ पर्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश का फैसला कर लिया है। इस संबंध में सोमवार को प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिए। बता दें कि छठ अभी निर्बधिंत अवकाश की श्रेणी में था। मगर अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि चुनावी साल के मद्देनजर सरकार काफी सतर्क है। सरकार किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती है। ऐसे में छठ पर्व को लेकर भी सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक को भी गुरुवाक के लिए शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि दस नवंबर को कोषागार, उप कोषागार और बैंक इस दिन खुले रहेंगे।

chhat-puja-leave
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top