Uttarakhand News

दिव्यांगजनों को उत्तराखंड सरकार का तोहफा,पेंशन राशि को बढ़ाकर किया 1500 रुपए

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार ने नए साल में प्रवेश करने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। इसमें उत्तराखंड भर के दिव्यांगजनों को सरकार ने सहारा दिया है। दरअसल सरकार ने कैबिनेट बैठक में दिव्यांजनों की पेंशन को बढ़ाने ता निर्णय लिया है। अब दिव्यांगजनों को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते कुछ समय में प्रदेश सरकार ने ताबड़तोड़ कैबिनेट बैठकें की हैं। चुनावों के मद्देनजर हर किसी की निगाहेर सरकार की कैबिनेट बैठकों पर टिके रहती हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने कुछ फैसले ऐसे लिए जिनसे जनता को राहत मिलेगी। इसमें विधवा पेंशन के अलावा दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन में भी वृद्धि करने का फैसला किया गया है।

दरअसल पिछली कैबिनेट बैठक में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में 200 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया था। तब वृद्धावस्था व विधवा पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये किया गया था। अब मंत्रिमंडल ने अपने पिछले निर्णय में संशोधन किया। अब इस फैसले में दिव्यांगों को भी शामिल कर लिया गया है।

इसी के साथ अब सभी के लिए पेंशन राशि में 300 रुपये की वृद्धि भी कर दी। राज्य कैबिनेट ने समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली विधवा, वृद्धावस्था और हैंडीकैप पेंशन में इजाफा किया है। अब इन पेंशन को प्रतिमाह 1500 रुपये तय किया है। बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल के इस फैसले से वृद्धजनों और विधवा महिलाओं के साथ दिव्यांगजनों को भी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top