Uttarakhand News

खुश हो जाइए, उत्तराखंड में आपको चीनी और नमक पर हर महीने मिलेगी 50 प्रतिशत सब्सिडी!

Ad

देहरादून: राज्य के राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य की तरफ से अच्छे संकेत मिले हैं। दरअसल, राज्य सरकार 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को प्रति माह दो किलो चीनी और एक किलो नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देने वाली है। बताया जा रहा है कि अन्य राशनकार्ड धारकों को भी इतनी मात्रा में प्रति माह चीनी और नमक मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्ञात हो कि 13 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों वाली लिस्ट में 1.80 लाख अंत्योदय और 11.50 लाख प्राथमिक घरेलू राशनकार्ड धारक शामिल हैं। फिलहाल खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने उक्त बिंदुओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के बाद इस बारे में जानकारी भी दी है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य के सभी 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों से पूरा लाभ देना हमारी कोशिश है। इसी कड़ी में इन सभी को दो किलो चीनी और एक किलो नमक दुकानों से मिलेगा। इसके लिए राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश भी दिए जाने का प्लान है। मंत्री के अनुसार अधिकारियों को लाभांश के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top