Uttarakhand News

देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज को इंटरनेशनल विश्वविद्यालय बनाने का सरकार का प्लान

Ad

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने सरकार के प्लान को भी साझा किया, जिस पर भविष्य में काम किया जाएगा। उनके प्लान में युवाओं के लिए काफी कुछ रहा। ओलंपिक में भारत को 7 पदक हासिल हुए है और अब सभी स्पोर्ट्स ढांचे को सही करने की दिशा में काम करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड में खेल से जुड़े लोगों के लिए कई अवसर खुल जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के युवा क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों में भी करियर बनाने की ओर अग्रसर होंगे। उत्तराखंड में स्पोर्ट्स देहरादून में होने वाले ट्रायल के लिए हर साल सैकड़ों युवा खिलाड़ी भाग लेते हैं।

स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय के बनने के बाद उत्तराखंड युवा खिलाड़ी शिक्षा क्षेत्र में जाकर भी खेलों को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में पूर्व खिलाड़ियों को भी नियुक्त किया जा सकता है जो इसे नई दिशा देंगे। इंटरनेशनल विश्वविद्यालय होने से विदेशी खिलाड़ी भी देहरादून पहुंचेंगे और यहां के खिलाड़ियों को अनुभव भी साझा करेंगे। इसके अलावा कई ऐसे स्पोर्ट्स हैं जिनकी शुरुआत उत्तराखंड में नहीं हुई है वह भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top