Uttarakhand News

ब्रेकिंग NEWS: मतदान के ठीक बाद उत्तराखंड में हटा नाईट CURFEW

Ad

देहरादून: शासन ने मतदान के ठीक बाद एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड राज्य में अब कोरोना के कारण लगे नाईट कर्फ्यू को हटा दिया गया है। बता दें कि बीते कुछ समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन ने बुधवार को ताजा कोविड गाइडलाइन जारी की हैं। जिसमें कर्फ्यू के अलावा अन्य बिंदुओं की भी चर्चा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस गाइडलाइन में ये भी कहा गया है कि जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल आदि कोरोना गाइडलाइन के पालन करते हुए अपनी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। हालांकि राज्य में स्विमिंग पूल व वाटर पार्क 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। जबकि होटल, ढाबे भी अपनी क्षमता के हिसाब से खुलेंगे। बता दें कि खेल संस्थान, खेल स्टेडियम अपनी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में दिसंबर महीने से ही कोरोना संक्रमण मे पांव पसारने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं करने के साथ साथ रात्रि कर्फ्यू भी लागू कर दिया था। बता दें कि एक एक दिन में संक्रमण के कई मामले सामने आने से प्रदेश में खलबली मच गई थी। मगर सतर्क रहने से अब कोरोना की रफ्तार फिर से धीमी हो गई है। जिस वजह से शासन ने नियमों में ढील दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top