Uttarakhand News

अच्छी खबर उत्तराखंड, सरकारी स्कूलों में लाखों बच्चों को अब दूध भी पीने को मिलेगा

Ad

देहरादून: युवा और बच्चे ही किसी भी देश या राज्य का भविष्य होते हैं। इसी बात को मानते हुए शासन प्रशासन योजनाएं बनाता है। अब उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को दूध भी मिलेगा। जी हां, करीब सात लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं को 1 अप्रैल से मिड डे मील में दूध मिलने लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बच्चों को दूध दिए जाने को लेकर आंचल डेयरी के साथ सहमति भी बन गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों को दूध दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत प्लान बनाया जा रहा है।

विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस प्लान के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को 100 एमएल और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्रों को डेढ़ सौ अमूल दूध मिलने लगेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार को इसके लिए हर साल 12 करोड़ रुपए का खर्चा निर्वहन करना पड़ेगा। जिसमें 6 करोड रुपए केंद्र सरकार की ओर से मदद मिलेगी। बता दें कि हफ्ते में केवल 1 दिन बच्चों को दूध दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top