Uttarakhand News

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में जुड़ेंगे रोजगार के ये विषय, 12वीं पास करते ही छात्र बन सकेंगे आत्मनिर्भर

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में जुड़ेंगे रोजगार के ये विषय, 12वीं पास करते ही छात्र बन सकेंगे आत्मनिर्भर
Ad

देहरादून: स्वरोजगार का संकल्प लेकर चल रही प्रदेश सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। प्रदेश के तमाम स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब 12वीं के छात्रों को स्कूल पास करने के तुरंत बाद स्वरोजगार करने का मौका मिल सकेगा। प्रदेश के करीब 200 माध्यमिक स्कूलों डिप्लोमा कोर्स की तर्ज पर रोजगार से जुड़े आठ अलग अलग विषय शुरू होने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 27 अगस्त को इस प्रोजेक्ट को लांच करने जा रहे हैं। करीब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद अब सरकारी स्कूलों में रोजगार की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। शिक्षा मंत्री के अनुसार इस प्रोजेक्ट की मदद से छात्र सामान्य शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की पढ़ाई भी करेंगे।

गौरतलब है कि 2015 में रोजगार से जुडे कोर्स को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पाठ़यक्रम में शामिल करने की उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से मंजूरी मिल गई थी। इसमें होगा ये कि 9वीं से 13वीं तक छात्र को अपने चुने विषय में प्रशिक्षण लेना होगा। इस अवधि में छात्र अपने ट्रेड में पूरी तरह से दक्ष हो जाएंगे।

ज्ञात रहे कि 2010-11 में वर्चुअल क्लास रूप के साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य को वोकेशनल कोर्स शुरू करने की परमिशन दी थी। तब से अधर में लटका ये प्रोजेक्ट अब आगे बढ़ा है। सरकार ने इसके लिए विजन इंडिया सर्विस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक फिलहाल यह प्रोजेक्ट 200 स्कूलों में शुरू हो रहा है। धीरे धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

गढ़वाल मंडल स्कूल : चमोली-14, देहरादून-20, हरिद्वार-13, पौड़ी- 21, रुद्रप्रयाग- 06, टिहरी- 19, उत्तरकाशी-13

कुमाऊं मंडल स्कूल : अल्मोड़ा-14, बागेश्वर- 07, चंपावत- 10, नैनीताल 21,पिथौरागढ़-16, यूएसनगर- 26

इन कोर्स की मिलेगी ट्रेनिंग

टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी, आईटी,  ब्यूटी एंड वैलनेस, ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर, मल्टीस्किलिंग, रीटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर कोर्स की ट्रेनिंग इन स्कूलों में दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top