Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड बोर्ड में टॉपर रही छात्राओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, नैनीताल जिले से 12 बेटियों का चयन

उत्तराखंड बोर्ड में टॉपर रहीं छात्राओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, नैनीताल जिले से 12 बेटियों का चयन
Ad

नैनीताल: शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए सरकार ने एक अहम घोषणा की है। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में टॉपर रही छात्राओं को एक-एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर) पर सरकार की तरफ से जिला और ब्लाक स्तर पर टॉपर रही 162 छात्राओं का चयन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने इस बाबत बीड़ा उठाया है। विभाग द्वारा बाल कल्याण निधि के अंतर्गत संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। 162 चयनित बालिकाओं में से 12 छात्राएं नैनीताल जिले से चुनी गई हैं। जिन्हें आगामी 11 तारीख को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं।

इस बारे में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि ज़माना डिजिटल हो रहा है और साथ ही कोरोना काल में शिक्षा के महत्व के लिए स्मार्ट फोन जरूरी उपकरण बन गया है। इसलिए प्रोत्साहन के तौर पर मोबाइल दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट फोन में शिक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित पैनिक बटन, हेल्पलाइन नंबर समेत अन्य एप अपलोड होंगे।

गौरतलब है कि स्मार्ट फोन मिलने पर दूरगामी इलाकों की छात्राओं की समस्याएं दूर हो जाएंगी। उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे के साथ साथ सुरक्षा भी मिल सकेगी। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को देहरादून में समारोह आयोजित किया जा रहा रहै। जहां पर चयनित छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top