Uttarakhand News

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में खुलेंगे सैनिक स्कूल, मांगे गए प्रस्ताव

Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार विद्यालयी शिक्षा पर खासा जोर दे रही है। सरकार के कई फैसलों से इसका अंदेशा पहले ही मिल चुका है। उत्तराखंड में बाल वाटिका की भी शुरूआत हो गई है। अब मैदानी इलाकों के अलावा पर्वतीय जिलों में सैनिक स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड में देहरादून और रुद्रपुर में सैनिक स्कूल खोलने के प्रस्ताव के बाद धामी सरकार ने पर्वतीय जिलों में भी स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका फैसला बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। तय हुआ है कि भूमि और भवन की उपलब्धता के आधार पर इन स्कूलों को खोला जाएगा।

गौरतलब है कि सरकार ने देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और रुद्रपुर के एएन झा इंटर कालेज को सैनिक स्कूल के रूप में चलाए जाने का प्रस्ताव दिया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। अधिकारियों की मानें तो सैनिक स्कूल के लिए कम से कम सात से आठ एकड़ भूमि की जरूरत होगी। स्कूलों से प्रस्ताव मिलने के बाद केंद्र को भेजे जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top