Uttarakhand News

अगले महीने अपना वादा पूरा करेंगे मुख्यमंत्री धामी,ढाई लाख छात्रों को मिलेगा Tablet मोबाइल

Ad

देहरादून: राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी छात्रों से किए वादे को पूरा करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अगले महीने तक प्रदेश सरकार तकरीबन ढाई लाख छात्रों को फ्री में टैबलेट देने जा रही है। बता दें कि ये गिफ्ट सरकारी विद्यालयों के 10वीं व 12वीं एवं डिग्री कॉलेज के छात्रों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में छात्रों को टैबलेट देना की घोषणा की थी। अब मंत्रिमंडल ने टैबलेट फोन खरीदने के लिए बनाई गई कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर पर टैबलेट की खरीद को लेकर प्रोक्योरमेंट असिस्टेंस एंड मानीटरिंग कमेटी गठित की गई है। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में गठित इस समिति में कुल सात सदस्य हैं।

कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों व डिग्री कॉलेजों के कुल 2.64 लाख छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट नवंबर माह में दिया जाएगा। बता दें कि सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं में 1,59,015 और सरकारी डिग्री कालेजों में 1,05,000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।

सुबोध उनियाल के मुताबिक 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के टैबलेट में शिक्षण सामग्री पहले से अपलोड रहेगी। प्रदेश सरकार ने डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को पूरा करने को दृष्टिगत रखथे हुए ये फैसला लिया है। गौरतलब है कि ई-टैबलेट व इंटरनेट के इस्तेमाल से छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में खासा फायदा होगा। बता दें कि लाभार्थी छात्र-छात्राओं का चयन प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों व प्राचार्यों के माध्यम से किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top