Uttarakhand News

घर बनाने के सपने को पूरा करने में मदद करेगी धामी सरकार, तीन गुना बढ़ाई राशि

Ad

देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल ने बीते दिन हुई बैठक में कुल 26 फैसले लिए हैं। इनमें अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए भी राहत दी गई है। एक फैसले के मुताबिक समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अटल आवास योजना में दी जाने वाली धनराशि पर्वतीय इलाकों में 95 हजार जबकि मैदानी इलाकों में 85 हजार रुपए बढ़ा दी दई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट के निर्णय के बाद अब अटल आवास योजना के तहत दी जानी वाली धनराशि को प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर दिया जाएगा। गौरतलब है कि वार्षिक आय की सीमा को भी बढ़ाया गया है। बता दें कि एससी, एसटी वर्ग (वार्षिक आय 32 हजार से कम) के लोगों को अटल आवास योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में घर बनाने के लिए 38, 500 रुपए दिए जाते थे। जिसे अब बढ़ाया गया है।

अब इस धनराशि को बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में अभी तक दिए जाने वाले 35 हजार रुपए को बढ़ाकर एक लाख 20 हजार रुपए। इस वर्ग के लोगों की वार्षिक आय को 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 48 हजार रुपये कर दिया गया है। कैबिनेट के इस फैसले से लोगों को खासी राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top