Bageshwar News

उत्तराखंड: सुबह पति के साथ पी चाय, कुछ देर बाद पेड़ से लटका मिला महिला बीएलओ का शव

Ad

Bageshwar : BLO : UttarakhandNews : बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र के बांसतोली गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के रूप में कार्यरत 47 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों के अनुसार महिला सुबह घर से बाहर निकली थीं। कुछ समय बाद उनका शव घर के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका के पति का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों को लेकर मानसिक तनाव में थीं। उनका आरोप है कि लगातार काम और समय सीमा के दबाव का असर उनकी पत्नी पर पड़ा था।

वहीं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अपने दायित्वों का हमेशा अच्छी तरह निर्वहन किया और उन्होंने कभी भी किसी प्रकार के कार्य दबाव या परेशानी की आधिकारिक शिकायत नहीं की थी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता और आश्रितों को सरकारी मदद देने की भी मांग उठाई गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top