Nainital-Haldwani News

देश के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए DPS लामाचौड़ बना भागीदार, मनाया गया पर्यटन पर्व

Ad

हल्द्वानी: डी.पी.एस. हल्द्वानी लामाचैड़ द्वारा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अपेक्षित कार्यक्रम ‘‘पर्यटन पर्व को बहुउद्देशीय रूप में मनाया गया। यह पर्व 16 सितम्बर से 27 सितम्बर तक पर्यटन मंत्रालय द्वारा मनाया जाना तय था। इस पर्व द्वारा भारतीयों को देश भ्रमण हेतु प्रोत्साहित करना, सभी राज्यों के पर्यटन स्थलों की जानकारी प्रदान करना एवं देश की संस्कृति एवं सभ्यता को बनाए रखने हेतु प्रयास करना आदि विषय प्रमुख रूप से सम्मिालित किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन द्वारा विद्यार्थियों को पर्यटन एवं देश की संस्कृति से जुड़े पहलुओं का अध्ययन कराना इस पर्व का मुख्य उद्देश्य रहा। प्रत्येक विद्यार्थी की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए फैशन शो, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आट्र्स प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि का कक्षावार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह रूचि से एवं जिज्ञासा से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी ‘पर्यटन पर्व को मनाते हुए अपने देश के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस प्रकार समस्त विद्यार्थियों ने इस पर्व के द्वारा अपने देश एवं संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कर अपने ज्ञान में वृद्धि की। इस मौके पर शिक्षकों ने छात्रों को देश में पर्यटन का महत्व बताया। देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमारे देश व राज्य में घूमने आने वाले सैलानी वहां की संस्कृति को अपने साथ ले जाते हैं और फिर वो अपना अनुभव लोगों के साथ साझा करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top