Nainital-Haldwani News

कुमाऊं के ब्रांड का सपना चौधरी ने किया गुणगान, वीडियो जारी कर हल्द्वानी पहुंचने की दी जानकारी

Ad

हल्द्वानी: भारत में अपने डांस से पहचान पानी वाली वायरल सपना चौधरी दिवाली से पहले हल्द्वानी में अपने डांस से धमाका करेंगी। वह हल्द्वानी के सबसे पुराने ज्वेलरी शोरूम कुमाऊं ज्वेलर्स की तीसरी ब्रांच के ओपनिंग समारोह में शिरकत करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/gauravguptanews/videos/2436541339708378/

सपना 31 अक्टूबर को हल्द्वानी पहुंचेगी। इस संबंध में उन्होंने खुद 45 सेकेंड का वीडियो जारी करके जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने  कुमाऊं ज्वेलर्स की गुणवत्ता की तारीफ की और तीसरी ब्रांच के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि कुमाऊं ज्वेलर्स की तीसरी ब्रांच  नैनीताल रोड पर भोटिया पड़ाव, टैक्सी स्टैंड के सामने खुलने जा रही है।सपना चौधरी डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम है। वहीं टीवी शो बिग बॉस में आने के बाद उनकी फैंस और लिस्ट बढ़ गई। वो अब एक बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। अपने को टीवी में दर्शकों ने बेबाकी से बात रखते हुए देखा जो उन्हें काफी पसंद आया था।

कुमाऊं ज्वेलर्स के एमडी राम सरन वर्मा ने बताया कि इस शोरूम में ज्वैलरी के साथ साड़ियों का भी आकर्षक कलेक्शन मिलेगा। आप फिल्म स्टार्स व सेलिब्रिटीज को देखकर खुद के लिए जिस तरह की ज्वेलरी इमेजिन करती हैं। उससे कहीं अधिक लेटेस्ट कलेक्शन आपको यहां मिलेगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top