Uttarakhand News

यात्रियों से भरी टैक्सी 250 मीटर खाई में गिरी, नहीं बच पाई महिला की जान

Ad

सल्ट :पहाड़ी इलाकों से सड़क घटनाओं का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। घटना सल्ट क्षेत्र से सामने आ रही है। गाड़ी संख्या यूके -19-सीए- 0087 के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई । वाहन में 6 लोग सवार थे। घटना का शिकार हुए सभी लोग चमकना के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खाई से निकालने का कार्य शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक  सल्ट क्षेत्र के रामनगर से चमकना जा रहा एक टैक्सी जा रही थी। टूकरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में गिर गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जिनकी पहचान हेमा देवी उम्र 35 साल के रूप में हुई है। वहीं अन्य पांच लोग घायल है। महिला के अलावा टैक्सी में सुरेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह , ज्योती और चालक गरीश सिंह थे।

थानाध्यक्ष सल्ट हरीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को ग्रामीणों की मदद से सड़क तक। सीएससी देवायल से डॉ सौरभ सिंह डॉ अक्षय जयराल और सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे और जिसमे 3 घायलों को सीएससी देवायल और एक को निजी वाहन से रामनगर रेफर किया।108 सेवा तेल की कमी के कारण नहीं पहुंच पाई मौके पर।इस घटना की सूचना ग्राम प्रधान टुकरा उमेश रिखड़ी ने दी और ग्रामीणों के साथ घायलों को सड़क तक लाने में कि।मददजिसमे घायल ज्योति पुत्री राजेन्द्र सिंह16, दिया पुत्री सुंदर सिंह 10 माह, गिरीश सिंह पुत्र गोविंद सिंह 32, को सीएससी देवायल ले जाया गया।और राजेंद्र सिंह पुत्र गुसाईं सिंह को निजी वाहन से रामनगर भेजा गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top