Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पहले हुआ प्यार , फिर शादी लेकिन अब पत्नी को अपनाने से इंकार

Ad

हल्द्वानी:लंबी दोस्ती को शादी का नाम दिया गया। शादी के लिए परिवार राजी नहीं था तो उसके खिलाफ जाकर दोनों ने जीने मरने की साथ-साथ कसम खाकर इस रिश्ते में पवित्र नाम दे दिया। लेकिन किस्मत को क्या पता था कि कुछ माह बाद ये शादी सफल नहीं केवल सुर्खियां रह जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

हल्द्वानी में शादी को लेकर एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। मामले के तहत एक कपल ने दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज की। हल्द्वानी आने के बाद उसने युवती के अपने घर ले जाने की बात कही। काफी वकत् बीत जाने के बाद अब युवती उसे घर ले जाने के लिए जोर बनाने लगी तो पहले उसने बहाना बनाया और अब वो शादी से इंकार करने लग गया है। युवक सिख समुदाह का है वहीं युवती हिंदू है। युवक का शहर में कारोबार है। दोनों की अरसे से दोस्ती थी जो बाद में प्यार में बदल गई। जिसे देखते हुए दोनों ने शादी करने का फैसला किया। युवक के शादी से इंकार कर रिश्ता तोड़ने की बात पर युवती पीड़िता हेल्पलाइन पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी।

शैमफॉर्ड का लक्ष्य , बच्चे आज सिखेंगे और भविष्य में उसे कर समाज को उदाहरण देंगे

हेल्पलाइन प्रभारी लता बिष्ट ने बताया कि कोर्ट से जानकारी लेने के बाद पता चला है कि दो महीने पहले दोनों ने शादी की है।  पुलिस हेल्प लाइन में प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शादी संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच की। कोर्ट से प्रमाण पत्र सही पाए गए। पुलिस कार्रवाई देखकर प्रेमी टूट गया। इधर अब प्र्रेमिका कार्रवाई के मूड में है। वह प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकती है।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top