Nainital-Haldwani News

VIDEO: नैनीताल में भारी भूस्खलन, दहशत में लोग,दो दर्जन परिवार होंगे शिफ्ट

नैनीताल: लोअर माल रोड के टूटने के बाद प्रशासन की लचर कार्यशैली सामने आई। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी प्रशासन उसमें केवल काम चलाऊं काम करता रहा और जो हुआ उसने नैनीताल की छवि जैसे पर्यटक स्थल को ठेस पहुंचाया। अब उससे दोबारा खड़ा किया जा रहा है लेकिन नैनीताल में लगातार हो रहा भूस्खलन प्रशासन के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। लोगों की सुरक्षा के अलावा उनके लिए उसे नए संसाधन खोजने की चुनौती है।

सोमवार को भूस्खलन में रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी दरक गई तो बोल्डर बलियानाला तक पहुंच गए हैं। भूस्खलन से बाद क्षेत्र की आबादी दहशत में आ गई है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के बाद करीब दो दर्जन लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा।

लगातार बढ़ रहे लेकिन प्रशासन ने अभी तक लोगों को शिफ्ट नहीं किया है। बलियानाला से लगातार हो रहे कटाव की वजह से जीआईसी का खेल मैदान समेत आसपास का रिहायशी क्षेत्र भी डेंजर जोन में आ गया है। सोमवार तड़के पहाड़ी दरकने से बोल्डर गिरे तो आसपास रह रहे परिवार दहशत में बाहर आ गए। पिछले हफ्ते भूस्खलन के बाद प्रशासन ने इन परिवारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया था, मगर कहीं और व्यवस्था न हो पाने के कारण ये परिवार अब भी यहीं पर हैं।

वीडियो देखे अगली नीचे अगली स्लाइड में

Pages: 1 2

To Top