Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दिखने लगा है निकाय चुनाव इफैक्ट, टिकट के लिए कवायत शुरू

Ad

हल्द्वानी: पिछले 10 महीने से निकाय चुनाव की तैयारियां हलचल में बदल गई है। रविवार रात को अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। प्रत्येक राजनीतिक दलों में मेयर पद की दावेदारी वायरल हो रही है। सालों से अपना राजनीति छवि को मजबूत कर रहे नाम इस दौड़ में अपने आप शामिल करने के लिए देहरादून और दिल्ली गूंच कर रहे हैं। साल 2013 में नगर निगम चुनाव में भाजपा के जोगिंदर रौतेला मेयर पद पर विजय रहे थे। 

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस-देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए मौजूदा वक्त हर चुनाव को जीतना वर्चस्व की लड़ाई बन गया है। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे निकाय चुनाव काफी हद तक राज्य में कांग्रेस के भविष्य के प्रदर्शन के बारे में संकेत दे सकते हैं। हल्द्वानी नगर निगम की बात करें तो कांग्रेस की ओर से कई नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, हेमंत बड़वाल और प्रदेश सचिव ललित जोशी का नाम चुनावी गलयारे में काफी चर्चा बटोर रहा हैं। वहीं कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी और महेश शर्मा भी अपने आप को दावेदारों की लिस्ट में फिट करते दिख रहे हैं।

भाजपा: वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए भी आगामी चुनाव में दावेदार का चयन करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। निवर्तमान मेयर जोगिंदर सिंह रौतेला का कार्यकाल पार्टी को संतुष्ट करता है, वहीं विधानसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन ने पार्टी में उनके कद को काफी ऊंचा किया है लेकिन इसके बाद भी करीब आधा दर्जन नेता भाजपा की ओर से मेयर पद की दावेदारी ठोक सकते हैं।

इस लिस्ट में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शांति भट्ट, गजराज सिंह बिष्ट, प्रमोद तोलिया और भुवन भंडापी शामिल हैं। एक बात साफ है कि सभी दल निकाय चुनाव में अपने साफ अभियान को गति देने की कोशिश करेंगे जो लोकसभा चुनाव में भी उनका साथ थे।  दोनों ही पार्टियों से बड़े नाम सामने आ रहे हैं और  देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसी टिकट देती है। पिछले सालों में देखा गया है कि टिकट बटवारे को लेकर पार्टी में फूट पैदा होती है और कोई नहीं चाहेगा कि लोकसभा से पहले पार्टी का कोई भी पक्ष कमजोर पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top