Uttarakhand News

दर्दनाक सड़क हादसा, केदारनाथ दर्शन कर आ रहे तीन लोगों की मौत

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन आ रही हादसों की खबर ने लोगों को डरा कर रखा हुआ है। ताजा मामले के अनुसार केदारनाथ से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे यात्रियों की कार बदरीनाथ हाईवे पर जियालगढ़ के समीप संकरी पुलिया से टकराकर बरसाती नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे और तीनों मृतक पीछे बैठे हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कार अमित पारचा पुत्र अनिल कुमार (36 वर्ष) गोविन्दपुरी, मोदीनगर उ.प्र. ) चला रहे थे। अमित कुमार बिजली बोर्ड में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी ज्योति पारचा( नेब सराय, हौज खास, दक्षिण दिल्ली)एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। मरने वाले तीनों युवक ज्योति के साथ कम्पनी में सहकर्मी थे। मृतकों की पहचान हरेन्द्र पुत्र रामसिंह (25 वर्ष) शाहदरा, दिल्ली ,अनुराग पुत्र त्रिलोचन मिश्रा, (27 वर्ष) बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हरियाणा  और मीनाक्षी पुत्र नामालूम (24 वर्ष) नांगलोई के रूप में हुई है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top