Uttarakhand News

उत्तराखंड: विधवा व दिव्यांग पेंशन में हुई बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे 4500 रुपए

Ad

हल्द्वानी: पेंशनधारियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगों की पेंशन दरों में रूपये 100 प्रतिमाह की दर से वृद्धि की गई है। अब इसे रुपये 1500 प्रतिमाह कर दिया गया है। बता दें कि इससे तमाम पेंशनधारियों को खासा लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस आशय की जानकारी प्रमुख सचिव एल फैनई ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की पेंशन 1500 रुपये प्रतिमाह हो गई है। पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा अब सीधे हर तीन माह में 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी।

बता दें कि इसके पहले मार्च के महीने तक हर तीन महीने में पेंशनधारियों के खाते में 1400 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 4200 रुपये पेंशन भेजी जा रही थी। मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है। इस वृद्धि के होने से समस्त पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top