Jobs

उत्तराखंड के अस्पतालों में 2900 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Ad

Uttarakhand Medical Job Alerts: Health Minister Updated The Youth With This Important Decision: स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड राज्य सरकार धन सिंह रावत ने हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद कहा कि धामी सरकार ने लैब तकनीशियनों की भर्ती सालाना कराए जाने की योजना बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आई बड़ी खुशखबर।

उत्तराखंड के अस्पतालों में जल्द ही 2500 वार्ड ब्वॉयों और 306 लैब तकनीशियनों की भर्ती कराएगी धामी सरकार। इस बात कि सूचना स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वयं एक कार्यक्रम में दी है। सोमवार को देहरादून में आयोजित नियुक्ति पात्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दंत रोग विशेषज्ञों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरान्त धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित एक और बड़ी जानकारी दी जो युवाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है। धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार लैब तकनीशियनों की भर्ती वर्षवार कराए जाने की योजना लेकर आ रही है। प्रदेश में वार्ड ब्वॉय और लैब तकनीशियनों के पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी।

मिल रही जानकारी के मुताबिक़, उत्तराखंड में केंद्र सरकार की मुहीम हिंदी पाठ्यक्रम और E-ग्रंथालय का शुभारम्भ गृह मंत्री अमित शाह कर सक सकते हैं।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दंत रोग विशेषज्ञों डॉ. प्रत्यक्ष पंवार, डॉ. देवाशीष सिंह सवाई, डॉ. अनिल पांडे और डॉ. साई किरण तोमर को नियुक्ति पत्र सौंपे। और सभी नव नियुक्त विशेषज्ञों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इन्हें हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियमित नियुक्ति मिली है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने निदेशक डॉ. आशुतोष सायाना से डॉक्टरों के प्रमोशन की सूची के जारी होने पर भी जानकारी प्राप्त की। जिसके उत्तर में डॉ. सायना ने बताया कि वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। जिसके एक महीने तक आपत्ति ली जाती है। और सभी आपत्तियों के निवारण के बाद अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि स्वास्थ्य महकमे में 23 डॉक्टरों को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर और 40 को असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन मिलना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top