Dehradun News

उत्तराखंड : बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों को स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी चेतावनी

Subodh Uniyal
Ad

Uttarakhand Health Reform | Doon Medical College | Subodh Uniyal Inspection | Government Hospital Upgrade | Free Medicine Policy : देहरादून में उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal ने Doon Medical College पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कई नई सुविधाओं का लोकार्पण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान अस्पताल में ऑक्यूपेशनल थेरेपी, सभी फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, पैथोलॉजी विभाग में सिस्मेक्स मशीन और अन्य सुविधाओं की शुरुआत की गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों के साथ बैठक में साफ कहा कि मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखने की प्रथा को खत्म करना होगा। जो डॉक्टर ऐसा करते पाए जाएंगे उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां और बेहतर सुविधाएं होने के बावजूद लोग प्राइवेट अस्पतालों का रुख कर रहे हैं…जो चिंता का विषय है।

मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में प्रवेश करते ही बेहतर माहौल का अनुभव होना चाहिए, जैसे निजी अस्पतालों में होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और दून अस्पताल को एक मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को प्रोत्साहित किया जाएगा और जरूरत के अनुसार उन्हें रोस्टर के आधार पर अन्य अस्पतालों में भेजा जा सकता है…ताकि हर क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

बैठक में एक अहम निर्णय यह भी लिया गया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तक अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहुंचाई जाएगी। इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट की ट्रेनिंग पर जोर दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर निजी संस्थानों की मदद भी ली जाएगी।

सरकार का उद्देश्य साफ है….शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर व्यक्ति को बेहतर, सस्ती और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top