Dehradun News

उत्तराखंड में हैवान बना पति, पहले हथोड़े से बीवी को पीटा फिर दिया ज़हर

Ad

देहरादून: हत्या के एक मामले ने पूरे उत्तराखंड में लोगों को चौंका दिया है। रायपुर में एक व्यक्ति ने उसके कहे के मुताबिक काम ना करने पर पहले अपनी पत्नी के पेट पर हथोड़े से खूब वार किए। तब भी पत्नी नहीं मरी तो रात में उसे जहर का इंजेक्शन लगा दिया। आरोपी ने अंतिम संस्कार की प्लानिंग भी कर ली थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक बीते शनिवार को बिहार निवासी रणजीत सिंह साह ने पुलिस को बताया था कि उसकी 26 वर्षीय बहन पिंकी की शादी 10 साल पहले बिहार निवासी ठेकेदार वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पिंकी ने अपने भाई को 17 दिसंबर को पति द्वारा मारपीट की बात बताई थी।

पिंकी ने उसे बताया कि पति ने हथोड़े से पीटा है और वो बचेगी नहीं। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम पुलिस फोर्स के साथ 18 दिसंबर की सुबह कृष्णा साह के घर पहुंचे तो पिंकी को मृत पाया। कृष्णा साह ने कहानी बनाते हुए बताया कि 13 तारीख को सीढ़ियों से गिरने और बार बार उल्टी करने से पिंकी की मौत हुई है। डर के मारे बच्चों ने भी यही बयान दिया।

लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कृष्णा साह टूट पड़ा और उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि पिंकी अक्सर उससे झगड़ती थी। घर में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में जब 13 दिसंबर को उसके कहने पर पिंकी ने शाम तक पानी लाकर कपड़े नहीं धोए, कमरे में पोछा नहीं लगाया और बर्तन साफ नहीं किए तो उसने हथौड़े से उसके पेट पर वार किए।

हालत गंभीर होने के बावजूद वो मरी नहीं तो आरोपी को डर लगने लगा। जिसके बाद उसने इंजेक्शन में जहर भरकर पिंकी को लगा दिया। रात करीब तीन बजे पिंकी की मृत्यु हो गई। इसके बाद अपने साथी श्रमिकों के साथ मिलकर उसने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। गनीमत रही कि एन मौके पर पुलिस आ धमकी और उसे गिरफ्तार किया। वहीं, झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, जहर की शीशी व इंजेक्शन बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top