Haridwar News

उत्तराखंड: पत्नी ने बात नहीं मानी तो पति ने चाकुओं से गोदा, मासूम बच्चों के सामने ही कर डाली हत्या

Left-File Photo ; Right- Amar Ujala
Ad

रुड़की: प्रदेश से एक बार फिर एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर डाली क्योंकी वो पति को बिना बताए घर से बाहर गई थी। हैरानगी की बात ये है कि पति ने चाकू से पत्नी को मारा तो मासूम बच्चे भी वहां मौजूद थे। इसके बावजूद पति का कलेजा नहीं पसीजा। बच्चों ने शोर किया को पड़ोसी मौके पर आ गए। बाद में पुलिस ने वहां आकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र ढंडेरा के रहने वाले वाहन चालक अमन अपनी पत्नी सोनिया और दो बच्चों के साथ ही रहता था। जानकारी के मुताबिक दोनों में हमेशा लड़ाई होती रहती थी। इस बार सोनिया अमन को बिना बताए घर से बाहर गई तो हमेशा की तरह अमन ने उसका विरोध किया। दोनों में मामला बढ़ता ही चला गया तो गुस्से में अमन रसोई से चाकू उठाकर ले आया। फिर अमन ने आव देखा ना ताव सीधा सोनिया पर वार करना शुरू कर दिया।

अमन ने पत्नी के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहीं मौजूद बच्चे चीखते चिल्लाते रहे। शोर सुना तो पड़ोसियों की भीड़ भी जमा हो गई। किसी ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया तो कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई दीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाने का काम किया।

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी और ने बताया कि पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने से नाराज होकर अमन ने उसे डांटा। जिससे लड़ाई हो गई। इतने में अमन ने चाकू निकालकर पत्नी की हत्या कर डाली। हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top