Haridwar News

उत्तराखंड: पति गया श्रीनगर, पीछे से पत्नी बच्चों को छोड़कर हुई लापता

Woman Missing Case
Ad

Haridwar | Pathri News | Woman Missing Case | Kidnapping Allegation | Uttarakhand Crime : हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी को जबरन अगवा करने और वापस लौटाने के बदले दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

पीड़ित के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2016 में सुल्तानपुर निवासी युवती से हुई थी और उनके चार छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि 18 अप्रैल 2026 को वह काम के सिलसिले में श्रीनगर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी को जबरन घर से ले गया।

पति का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह वापस गांव पहुंचा और आरोपित के घर जाकर पत्नी के बारे में पूछताछ की, तो आरोपित और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि दो लाख रुपये देने पर ही उसकी पत्नी को वापस किया जाएगा, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा।

घटना के बाद से परिवार भय और मानसिक तनाव में है। मां के अचानक गायब होने से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

ग्रामीणों ने भी मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top