Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड : रिसॉर्ट में चल रहे गंदे खेल का भंडाफोड़, पुलिस रेड में 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

Prostitution racket busted
Ad

Ramnagar Police | Uttarakhand Crime | Resort Raid : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया है…जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। ये युवतियां नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की बताई जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई कमरों की तलाशी ली गई…जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं।

छापेमारी में पुलिस ने अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस के अवैध बार का संचालन किया जा रहा था।

कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है…जबकि रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। रेस्क्यू की गई युवतियों को आवश्यक कानूनी सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे कोतवाली रामनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी नैनीताल द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top