Dehradun News

उत्तराखंड: कर्मचारियों के मुद्दों पर वित्त सचिव से हुई अहम बैठक, जानिए क्या हुई चर्चा

Ad

Uttarakhand Finance Secretary | State Corporation Employees Federation | Dehradun : राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय पहुंचकर वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वित्त सचिव का कार्यभार संभालने पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुलाकात के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वित्त सचिव से संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का समयबद्ध एवं सकारात्मक समाधान किया जाएगा। साथ ही राज्य के विकास और निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सहयोग का भरोसा भी दिया।

वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और नियमों व वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप सभी मामलों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी, अजयकांत, इं. जयपाल सिंह चौहान, बुद्धि सिंह रावत, सुनील पुंडीर, दलीप रावत, विमल भंडारी, ललित शर्मा सहित महासंघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top